ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत, जांच जारी

Edited By Kamini,Updated: 25 Mar, 2022 04:44 PM

man dies after falling from train investigation continues

जालंधर-पठानकोट रेलवे मार्ग पर गांव रापुर के पास ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। रेलवे पुलिस......

टांडा उड़मुड़ (वरिंदर पंडित): जालंधर-पठानकोट रेलवे मार्ग पर गांव रापुर के पास ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। रेलवे पुलिस को आज सुबह ट्रैक किनारे एक घायल व्यक्ति की सूचना मिली। घायल व्यक्ति को टांडा के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद होशियारपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

रेलवे पुलिस अधिकारियों के बताया कि मृतक व्यक्ति की जेब से शिनाख्ति कार्ड में उसकी पहचान दिलशाद पुत्र अब्दुल मलिक निवासी रेहरा (बिजनौर) उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 174 सी.आर.पी.सी. के तहत कार्रवाई की है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह किस ट्रेन से गिरा था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!