जेल में हवालाती से मिला प्रतिबंधित गोली व मोबाइल फोन

Edited By Mohit,Updated: 20 Oct, 2019 06:13 PM

hoshiarpur hindi news

सैंट्रल जेल में औचक निरीक्षण के दौरान या पेशी से लौटने पर कैदियों व हवालातियों की तलाशी के दौरान..........

होशियारपुर (अमरेन्द्र): सैंट्रल जेल में औचक निरीक्षण के दौरान या पेशी से लौटने पर कैदियों व हवालातियों की तलाशी के दौरान प्रतिबंधित गोली व मोबाइल मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 

अब थाना सिटी के समक्ष दर्ज शिकायत में सैंट्रल जेल में तैनात सहायक जेल सुपरिटैंडैंट देस सिंह ने बताया कि बैरक में औचक निरीक्षण के दौरान माहिलपुर के रहने वाले जगदीश सिंह व चगरां के रहने वाले जगतार सिंह के पास से तलाशी के दौरान 290 प्रतिबंधित गोली व मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस जेल प्रबंधन की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस.एक्ट के साथ प्रिजन एक्ट के अधीन केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!