दादी की 70 वर्षीय सगी बहन से दुष्कर्म का आरोपी पोता गिरफ्तार

Edited By Mohit,Updated: 18 Oct, 2019 05:35 PM

hoshiarpur hindi news

रिश्तों की सारी हदें पार करते हुए 13 अक्तूबर 2019 को जालंधर रोड पर स्थित एक गांव में पोते ने अपनी दादी की 70 वर्षीय सगी बहन को ही हवस का शिकार बना डाला था।

होशियारपुर (अमरेन्द्र): रिश्तों की सारी हदें पार करते हुए 13 अक्तूबर 2019 को जालंधर रोड पर स्थित एक गांव में पोते ने अपनी दादी की 70 वर्षीय सगी बहन को ही हवस का शिकार बना डाला था। थाना मॉडल टाऊन की पुलिस आरोपी पोते नितीश कुमार पुत्र रमेश कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर बस स्टैंड के पास गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना मॉडल टाऊन में आरोपी को मीडिया के समक्ष पेश कर मामले की जानकारी देते हुए एस.एच.ओ.इंस्पैक्टर भरत मसीह ने बताया कि आरोपी नितीश को आज शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपी के खिलाफ पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म की धारा 376 व धमकी देने की धारा 506 के अधीन मामला दर्ज की हुई है।

गौरतलब है कि पीड़िता ने थाना मॉडल टाऊन पुलिस के समक्ष 70 वर्षीया बुजुर्ग पीड़िता ने बताया है कि उसकी बहन की कुछ समय पहले मौत हुई है। 13 अक्टूबर को वह सत्संग सुनने के बाद अपनी बहन के बच्चों से मिलने के लिए उसके घर चली गई। जब वह वहां पहुंची, तो घर पर कोई नहीं दिखा। इस पर उसने आवाज लगाई, तो घर की छत पर उसकी बहन का पोता था। उसने उससे उसके पिता व अन्य घर वालों के बारे में पूछा कि वे कहां गए हुए हैं, परंतु वह कुछ नहीं बोला। इसके बाद जब वह घर से बाहर जाने लगी, तो उसकी बहन के पोते ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती घर में बैठने के लिए कहा। वह अभी कुछ समझ पाती, इससे पहले ही उसने उसे जबरदस्ती कमरे में बंद कर दिया और दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने शोर मचाया, तो उसने उसे जान से मारने की धमकियां दीं और मौके से फरार हो गया था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!