बेखौफ चोर, एक रात में की 4 घरों में चोरियां

Edited By Mohit,Updated: 13 Jul, 2019 07:23 PM

hoshiarpur hindi news

शहर में इन दिनों चोरी व छीनाझपटी की वारदातों को देख शहर के लोग सहम उठे हैं। हैरानीवाली बात तो यह कि शहर के सबसे वी.आई.पी.एरिया जोधामल रोड पर भी चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाया है।

होशियारपुर (अमरेन्द्र): शहर में इन दिनों चोरी व छीनाझपटी की वारदातों को देख शहर के लोग सहम उठे हैं। हैरानीवाली बात तो यह कि शहर के सबसे वी.आई.पी.एरिया जोधामल रोड पर भी चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाया है। थाना सिटी के अधीन आते शहर के 4 स्छानों पर बीती रात चोरों ने जिस तरह 4 घरों व दुकानों को निशाना बना चोरी की वारदात को अंजाम दिया है उससे पुलिस पर सवालिया निशान लगना स्वाभाविक ही है।

बांसल सुपर मार्किट में सैंधमारी कर अंदर घुसा चोर
शहर के जोधामल रोड पर पुर्व मंत्री तीक्षण सूद के निवास से महज 100 कदम दूर चोरों ने बांसल सुपर मार्किट के दुकान के पिछली दीवार में सैंधमारी कर चोर बड़े ही आराम से अंदर पहुंच चांदी की मूर्ति के अलावे 40 से 45 हजार रुपए की नगदी ले उड़े। चोरी की वारदात की जानकारी दुकान के मालिक सानू कुमार गुप्ता को शनिवार सुबह 8 बजे दुकान पर आने के बाद पता चली। सूचना मिलते ही थाना सिटी के एस.एच.ओ.तलविन्द्र सिंह व फिंगर प्रिंट एक्पर्ट सुच्चा सिंह मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है।

कनक मंडी में दीवार फांद बॉलकोनी से अंदर पहुंचा चोर
थाना सिटी के अधीन आते कनक मंडी चौक के साथ राईयां मुहल्ले में सरकारी हाई स्कूल मेघोवाल गंजिया में तैनात अध्यापिका वंदना शर्मा के घर में चोर बड़े ही आराम से दीवार पर चढ़ बॉलकोनी के रास्ते कमरे के अंदर घुस बड़े ही आराम से पर्स चोरी कर बाहर निकल गया। बाहर निकलने के बाद पर्स में पड़े 40 से 45 हजार रुपए निकाल जरुरी कागजात गली में ही फैंक गली के रास्ते फरार हो गया। कमरे के अंदर तो नहीं लेकिन गली में लगे सी.सी.टी.वी.कैमरे में चोर का करतूत कैद हो गया। पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।

गढ़ी गेट व पहाड़ी कटरा में 2 घरों को बनाया निशाना
थाना सिटी के अधीन आते गढ़ी गेट(पहाड़ी कटरा) में चोर ज्योति पत्नीमहेन्द्र सिंह के घर को निशाना बनाया। मीडिया को मामले की जानकारी देते हुए ज्योति ने बताया कि कल उसकी भतीजी श्यामली ढोलवाहा से घर आई थी। सुबह उठा तो घर में बिखरे सामान को देख समझ गई कि घर में चोरी हुई है। घर से मेरा व श्यामली दोनों का पर्स बाद में नजदीक के पार्क में मिला। चोर मेरे पर्स से 20 से 22 हजार रुपए व गहने और भतीजी श्यामली के पर्स से 24 हजार रुपए व गहने चुरा लिए। चोर इसके बाद इसी गली में रह रहे चंपा देवी पत्नी अशोक शर्मा के घर में घुसा। घर में कुछ नहीं मिला तो पंपा देवी के बेटे शुभम का पैंट से करीब 1200 रुपए निकाल आराम से गायब हो गया। चोरी की वारदात के बाद गली में घुसते व बाद में निकलते समय चोर की करतूत सी.सी.टी.वी.कैंरे में कैद हो गई।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!