गोबिंदपुर खुनखुन की पूरी पंचायत कांग्रेस में शामिल

Edited By Vatika,Updated: 09 Sep, 2019 11:59 AM

govindpur khunkhun s entire panchayat join congress

निकटवर्ती गांव गोबिंदपुर खुनखुन की पूरी पंचायत पंच सोहन सिंह, सतनाम सिंह, सर्बजीत कौर, शकुंतला देवी, गुरबख्श कौर, सरपंच संदीप कौर सहित कांग्रेस में शामिल हो गई है।

होशियारपुर (अश्विनी): निकटवर्ती गांव गोबिंदपुर खुनखुन की पूरी पंचायत पंच सोहन सिंह, सतनाम सिंह, सर्बजीत कौर, शकुंतला देवी, गुरबख्श कौर, सरपंच संदीप कौर सहित कांग्रेस में शामिल हो गई है। ये नेता तथा बहुत से अन्य कार्यकत्र्ता आम आदमी पार्टी व अकाली दल को अलविदा कह कर शामचौरासी के विधायक पवन आदिया की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए।

 इस अवसर पर विधायक आदिया ने कहा कि लोग यह बात अच्छी तरह से समझ गए हैं कि क्षेत्र में विकास कांग्रेस द्वारा करवाया जा रहा है, अकाली-भाजपा नेता केवल डींगें ही मार रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह सदैव क्षेत्र के विकास के लिए ही फंड उपलब्ध करवाते हैं। आदिया ने इस अवसर पर गोबिंदपुर से मीठेवाल तक सड़क बनवाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की राशि जल्द जारी कर दी जाएगी। उन्होंने गांव की गलियों-नालियों के निर्माण के लिए पंचायत को 6.30 लाख रुपए की राशि का चैक भेंट किया। आदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी झाड़ू की तरह तिनका-तिनका हो रही है। इसके नेता अपनी पार्टी के नेताओं पर ही कीचड़ उछाल रहे हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!