आबकारी विभाग ने सर्च मुहिम दौरान बरामद की इतने किलो लाहन

Edited By Kamini,Updated: 06 Dec, 2021 08:41 PM

excise department recovered so many kilos of lahan during the search campaign

आबकारी विभाग की टीम ने ब्यास दरिया के साथ लगते रड़ा मंढ के पुल नजदीक इलाके में सर्च मुहिम चलाई। सहायक आबकारी कमिश्नर अवतार सिंह कंग के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत इंस्पेक्टर सुखवीर सिंह की टीम ने इस सर्च मुहिम दौरान 6000 किलो लाहन बरामद की। इस दौरान...

टांडा उड़मुड़ (वरिंदर पंडित): आबकारी विभाग की टीम ने ब्यास दरिया के साथ लगते रड़ा मंढ के पुल नजदीक इलाके में सर्च मुहिम चलाई। सहायक आबकारी कमिश्नर अवतार सिंह कंग के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत इंस्पेक्टर सुखवीर सिंह की टीम ने इस सर्च मुहिम दौरान 6000 किलो लाहन बरामद की। इस दौरान टीम ने किसी अज्ञात तस्कर की तरफ से बनाऐ गए अवैध शराब के अड्डे का पर्दाफाश किया। इस दौरान पुलिस ने 3 तरपालें समेत लाहन, चालू भट्टी और नाजायज शराब बनाने के लिए प्रयोग में लाने वाला ओर सामान बरामद किया है।

इस दौरान बरामद हुई 6000 किलो लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। हालांकि  टीम की तरफ से कोई भी तस्कर नहीं पकड़ा गया। इंस्पेक्टर सुखवीर सिंह ने बताया कि मंढ इलाके में विभाग की टीम द्वारा इसी तरह छापेमारी जारी रहेगी और अवैध शराब बनाने वाले समाज विरोधी तत्वों को शिकंजा कसा जाएगा।
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!