दहेज प्रताड़ना के आरोप, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 12 Mar, 2023 11:43 AM

allegations of dowry harassment case registered

थाना बुल्लोवाल पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

होशियारपुर : थाना बुल्लोवाल पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को लिखाई शिकायत में कुलजीत कौर पुत्री कमलजीत सिंह निवासी नंदाचौर थाना बुल्लोवाल ने बताया कि जगदीप सिंह पुत्र परमानंद परमानंद पुत्र छज्जू राम तथा उषा रानी पत्नी परमानंद तीनों निवासी प्रीत नगर वार्ड नंबर 4 दारापुर उड़मुड़ के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत देते हुए बताया कि उसकी शादी 17 जनवरी 2018 को जगदीप सिंह के साथ हुई थी।

शादी के कुछ समय बाद ही उसका ससुर परिवार उसको ताने मारने लगा की इच्छा के मुताबिक दहेज नहीं लाई और मारपीट करने लगे। उसका पति करीब 4 महीने बाद आस्ट्रेलिया चला गया था, जिसके बाद उसका ससुर परिवार उसे और भी तंग करने लगा। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!