जाली जमानत करवाने के आरोप, 4 पर मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 29 Jun, 2025 06:06 PM

accused of getting fake bail

थाना सदर पुलिस ने जाली जमानत करवाने के आरोप में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

होशियारपुर (राकेश): थाना सदर पुलिस ने जाली जमानत करवाने के आरोप में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में माननीय न्यायाधीश अमनदीप सिंह जे.एम.आई.सी. ने बताया कि मुकदमा नंबर 37 दिनांक 22 मार्च 2021 आर्म्स एक्ट थाना बुल्लोवाल में आरोपी आशीष कुमार पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी चल्लूपुर थाना बुल्लोवाल की जाली जमानत करवाने के संबंध में अज्ञात जाली नाम रामधनी पुत्र दत्ता निवासी हाऊस नंबर 27 कोटली दसूहा रोड भूंगा, अज्ञात जाली नाम इंदर सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी हाऊस नंबर 25 कोटली दसूहा रोड नंबरदार तथा मोहित पुत्र राकेश कृष्ण लाल निवासी हाऊस नंबर 417 मोहल्ला ऋषि नगर थाना सिटी और आरोपी आशीष कुमार पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी चल्लूपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!