पंजाब में शर्मनाक घटना, सरकारी स्कूल के अध्यापक ने Teacher से  की शर्मनाक हरकत

Edited By Kalash,Updated: 20 Jul, 2024 11:57 AM

government teacher rape case

डेराबस्सी पुलिस ने एक सरकारी स्कूल के अध्यापक के खिलाफ दूसरे सरकारी स्कूल की अध्यापिका से दुष्कर्म और मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

डेराबस्सी : डेराबस्सी पुलिस ने एक सरकारी स्कूल के अध्यापक के खिलाफ दूसरे सरकारी स्कूल की अध्यापिका से दुष्कर्म और मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जानकारी के अनुसार आरोपी सरकारी स्कूल में पी.टी.आई. के रूप में तैनात है। जब से केस दर्ज हुआ है तब से वह स्कूल से भी अनुपस्थित है। पुलिस को दी शिकायत में 43 वर्षीय पीड़ित अध्यापिका ने बताया कि आरोपी अमनदीप सिंह करीब 4 साल से उनके घर आता-जाता था। कई बार वह घर में शराब भी पीता था।     

उसने शराब के नशे में बच्चों को जान से मारने की धमकियां देकर उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। 12 जुलाई की रात भी वह शराब के नशे में उसके घर आया। वहां उसने फिर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और लात-घूंसों से उसे जमकर पीटा। घायल पीड़ित को डेराबसी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जांच अधिकारी ए.एस.आई. लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला के बयानों पर अमनदीप सिंह निवासी पटियाला के खिलाफ बी.एन.एस. की धारा 115(2), 351(2) और 333 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वह इस समय मोहाली में किराय पर रह रहा है। पीड़िता को काफी चोटें लगी थी और बाद में उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एफ.आई.आर दर्ज कर मुबारकपुर के सरकारी स्कूल में भेज दी गई है। स्कूल अधिकारियों का कहना है कि एफ.आई.आर. दर्ज होने के बाद आरोपी अमनदीप सिंह स्कूल से अनुपस्थित है। हालांकि उसका फोन काम कर रहा है पर वह अनजान नंबरों से कॉल नहीं उठा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!