शादी में दूल्हे के भाई के साथ हुआ कांड

Edited By swetha,Updated: 13 Dec, 2019 01:16 PM

unknown girls blew 1 5 lakh from the groom s brother s pockets

तजिन्द्रा रिजॉर्ट फतेहगढ़ चूडिय़ां में विवाह समारोह में अज्ञात लड़कियों ने दूल्हे के भाई की जेब से डेढ़ लाख रुपए उड़ा लिए।

बटाला(बेरी): तजिन्द्रा रिजॉर्ट फतेहगढ़ चूडिय़ां में विवाह समारोह में अज्ञात लड़कियों ने दूल्हे के भाई की जेब से डेढ़ लाख रुपए उड़ा लिए। इस संबंधी हलका श्रीहरगोबिन्दपुर के अंतर्गत आते गांव अम्मोनंगल के वरिन्द्रजीत सिंह पुत्र जगजीत सिंह ने बताया कि उसके भाई रंजीत सिंह की बारात विगत दिवस 9 दिसम्बर को फतेहगढ़ चूडिय़ां-मजीठा रोड पर स्थित तेजिन्द्र रिजॉर्ट में की गई थी। वह वहां पहुंच कर रिबन काटने लगे तो मैंने अपने भाई को रिबन काटने का शगुन देने हेतु कोट की जेब में हाथ डाला तो जेब से डेढ़ लाख रुपए गायब थे।

उसने बताया कि इसके तुरंत बाद हमारे साथ गए मूवी वालों ने कैमरों में चैक किया तो पता चला कि कुछ अज्ञात लड़कियां मेरे कोट की जेब में पड़े डेढ़ लाख रुपए चोरी कर ले गई थीं। उन्होंने बताया कि इस संबंधी थाना फतेहगढ़ चूडिय़ां की पुलिस को दरख्वास्त दे दी गई है, साथ ही सी.सी.टी.वी. फुटेज भी पुलिस के हवाले कर दी गई है।

क्या कहना है एस.एच.ओ. का

जब इस संबंध में फोन पर थाना फतेहगढ़ चूडिय़ां के एस.एच.ओ. परमजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमारे पास बीती 9 दिसम्बर को दरख्वास्त आई थी और सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर पूरी छानबीन की जा रही है। जल्द ही उन लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!