स्कूटी व कार की टक्कर में व्यक्ति की मौत

Edited By Mohit,Updated: 01 Feb, 2021 04:21 PM

scooty car collision person death

पठानकोट-चम्बा राष्ट्रीय राज्य मार्ग स्थित गांव बधानी में कार व स्कूटी की आपसी टक्कर में स्कूटी सवार की मृत्यु हो गई।

पठानकोट (मनिन्द्र, शारदा): पठानकोट-चम्बा राष्ट्रीय राज्य मार्ग स्थित गांव बधानी में कार व स्कूटी की आपसी टक्कर में स्कूटी सवार की मृत्यु हो गई। 

थाना प्रभारी नवदीप शर्मा ने बताया कि स्कूटी सवार केवल सिंह पुत्र बाबू राम (50) निवासी ब्रिकुली, जो चक्की स्थित अपने रिश्तेदार के घर गया हुआ था कि वहां से घर लौटते वक्त जब वह बधानी स्थित वाटर सप्लाई के पास पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रही एक कार स्कूटी से टकरा गई, जिससे स्कूटी सवार व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा घायल व्यक्ति को नजदीकी सरकारी अस्पताल बधानी में ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा गाड़ी व चालक को हिरासत में लेकर आगमी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!