झाड़ियों में मिला युवक का शव, फैली सनसनी

Edited By Vaneet,Updated: 16 Jul, 2019 03:02 PM

body of the young man found bushes

पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा की पुलिस को मीलबां-ठाकुरद्वारा मोड़ के पास झाडिय़ों में देर रात एक शव मिलने का समाचार प्राप्त हुआ है। ...

पठानकोट/डमटाल(आदित्य, शारदा, कंवल, मनिन्द्र): पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा की पुलिस को मीलबां-ठाकुरद्वारा मोड़ के पास झाडिय़ों में देर रात एक शव मिलने का समाचार प्राप्त हुआ है। 

थाना इंदौरा के प्रभारी सुरिन्द्र धीमान ने बताया कि पुलिस पार्टी ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त हेतु सीमावर्ती पंजाब की पुलिस चौकियों व थानों को सूचित कर दिया। इसके चलते गुमशुदा हुए युवक की माता व उसके परिवारिक सदस्य मीलवां में मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त बख्शी राम (27) पुत्र ज्ञान चंद निवासी अड्डा हाजीपुर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक युवक की माता ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र बख्शी राम पिछले 3-4 वर्ष से कुछ बीमार चल रहा था तथा वह नशा करने का भी आदी थी। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे वारिसों के सपुर्द कर दिया है और अपनी अगली कार्रवाई आरम्भ कर दी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!