भेदभरी हालत में 26 वर्षीय युवक का शव मिला

Edited By Mohit,Updated: 22 Oct, 2019 02:48 PM

batala hindi news

कादियां के मोहल्ला सिविल लाइन के निकट खेतो में से एक 26 वर्षीय युवक का शव मिलने का समाचार प्राप्त हुआ है।

बटाला (साहिल): कादियां के मोहल्ला सिविल लाइन के निकट खेतो में से एक 26 वर्षीय युवक का शव मिलने का समाचार प्राप्त हुआ है।

जानकारी अनुसार मनप्रीत सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी माड़ी पंनवा जो कि गत दिवस से घर से झगड़ कर अपने मोटरसाइकिल नंबर पी.बी. 08 सी.आर. 4428 पर सवार होकर घर से कहीं चला गया और आज बाद दोपहर तरखाना वाले रोड़ के पास खेतो से उक्त युवक का मृतक हालत में शव मिला।

थाना कादियां के ए.एस.आई सुरेन्द्र सिंह ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और शव को सिविल अस्पताल बटाला भेजा। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिजनो के ब्यान के आधार पर अगली कार्रावाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!