विदेश भेजने के नाम पर 3 लाख रुपए ठगे, केस दर्ज

Edited By Vaneet,Updated: 19 Jun, 2019 03:30 PM

3 lakhs rupees in the name of sending foreign

थाना फतेहगढ़ चूडिय़ां की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 3 लाख रुपए ऐंठने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध कस दर्ज किया है। पुलिस को दी द..

बटाला(बेरी): थाना फतेहगढ़ चूडिय़ां की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 3 लाख रुपए ऐंठने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध कस दर्ज किया है। पुलिस को दी दर्खास्त में सुरिन्द्र सिंह पुत्र सर्वण सिंह निवासी अलीवाल ने लिखवाया है कि देसराज पुत्र गुरमेल सिंह निवासी फराला थाना बहरामपुर नवां शहर ने उसके लड़के गुरजंट सिंह को विदेश भेजने के नाम पर उससे 3 लाख रुपए की ठगी की है।

उसने न तो उसके लड़के को विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापिस किए। उच्च-अधिकारियों द्वारा मामले की जांच करने के उपरांत थाना फतेहगढ़ चूडिय़ां की पुलिस ने उक्त व्यक्ति के विरुद्ध बनती धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!