ओवरस्पीड पिकअप गाड़ी ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 3 घायल

Edited By Vaneet,Updated: 06 Dec, 2019 04:58 PM

over speed pickup car collided with several vehicles 3 injured

शहर के नए बस स्टैंड नजदीक आज करीब 10 बजे ओवरस्पीड पिकअप गाड़ी के कारण एक मोटरसाइकिल सवार समेत तीन लोग घायल हो ग...

जलालाबाद(सेतिया, सुमित)- शहर के नए बस स्टैंड नजदीक आज करीब 10 बजे ओवरस्पीड पिकअप गाड़ी के कारण एक मोटरसाइकिल सवार समेत तीन लोग घायल हो गए। जिनमें एक को ज्यादा चोटें होने के कारण फरीदकोट रैफर कर दिया गया है। जबकि इस हादसे में तीन अन्य कारे नुकसानी गई। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जबकि एक व्यक्ति को फरीदकोट रैफर किया गया है। 

PunjabKesari

घायल हरभजन सिंह पुत्र चन्न सिंह ने बताया कि वह अपने साथी दीपक कुमार के साथ माहमूजोईया से जलालाबाद की ओर आ रहा था कि के पीछे तेज रफ्तार महेंद्रा पिकअप गाड़ी ने जोरदार टक्कर मारी और इस घटना में वह घायल हो गए जबकि मेरे साथी दीपक कुमार काफी चोटें लगी और उसको फरीदकोट भेजा गया है। उधर, ड्राइवर गुरप्रीत सिंह पुत्र रणजीत सिंह का कहना है कि अमृतसर से अबोहर की तरफ जा रहा थी कि अचानक हादसे में मोटरसाइकिल के साथ टकराव हो गया और जिसके बाद गाड़ी बेकाबू होकर रोड पर खड़ी अन्य गाडिय़ो के साथ जा टकराई। उधर,थाना सिटी मुखी लेखराज का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने मौके पर जाकर कार्यवाही करनी शुरू कर दी है। 

PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!