पहले नाबालिगा के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, बाद में पिता के साथ की मारपीट

Edited By Sunita sarangal,Updated: 23 Oct, 2021 05:00 PM

first tried to rape the minor later beat up the father

खेतों में मजदूरी करने के लिए आई नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने और बाद में उसके पिता के साथ मारपीट करने वाले दोषी और उसके पांच साथियों के खिलाफ....

फिरोजपुर (मल्होत्रा): खेतों में मजदूरी करने के लिए आई नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने और बाद में उसके पिता के साथ मारपीट करने वाले दोषी और उसके पांच साथियों के खिलाफ थाना लख्खोके बहराम पुलिस ने पर्चा दर्ज किया है। घटना मंगलवार की है। पुलिस को दिए बयान में 14 वर्षीय पीड़िता के पिता ने कहा कि उसकी बेटी गांव की एक महिला के साथ सतलुज दरिया के जोगिंदर चेकपोस्ट के पास बलराज सिंह के खेतों में मेथरे तोड़ने के लिए गई थी।
 
वहां जमींदार ताहिल सिंह ने उसे चाय बनाने के लिए खेतों में बने एक कमरे में भेज दिया और बाद में खुद कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। उसकी बेटी किसी तरह उससे बचकर घर आई और उसे सारी बात बताई। शिकायतकर्ता के अनुसार जब वह टहिल सिंह की इस करतूत के बारे में बलराज सिंह के साथ बात करने उसके खेतों की तरफ जा रहा था तो टहिल सिंह और उसके साथियों प्रदीप सिंह, साजन, संदीप, गुरमेज सिंह, मक्खण सिंह ने उसे घेर लिया और वहाँ से वापस भगा दिया। इसके बाद रात में सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे ज़ख्मी कर दिया। ए.एस.आई. गुरदेव सिंह ने बताया कि बयानों के आधार पर उक्त पांच के खिलाफ आई.पी.सी. और पोकसो एक्ट के अधीन पर्चा दर्ज कर लिया गया है। 
 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!