नशे के आदि एक युवक ने सौ रुपए की खातिर अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट

Edited By Mohit,Updated: 16 Apr, 2019 05:57 PM

firozpur hindi news

जिला फिरोजपुर के गांव बाजिदपुर में आज एक नशे के आदि नोजवान जगसीर सिंह ने नशा करने के लिए अपनी पत्नी कर्मजीत से एक सौ रुपए की मांग की मगर पत्नी ने अपने बच्चो के..........

फिरोजपुर (कुमार): जिला फिरोजपुर के गांव बाजिदपुर में आज एक नशे के आदि नौजवान जगसीर सिंह ने नशा करने के लिए अपनी पत्नी कर्मजीत से एक सौ रुपए की मांग की मगर पत्नी ने अपने बच्चों के लिए खाना लाने के लिए एक सौ रुपए अपने पास रखने की बात कही, मगर नशे के आदि पति ने अपनी पत्नी की एक न सुनी और अपने छोटे-छोटे बच्चों के सामने ही अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी।

हत्या के बारे में आस पास के लोगो को पता चलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया मृतक महिला के रिश्तेदारों ने बताया कि जगसीर नशे करने का आदि था और आज सुबह जगसीर ने नशा करने के लिए अपनी पत्नी से एक सौ रुपए की मांग की मगर पत्नी कर्मजीत ने अपने पति को मना कर दिया और पति जगसीर ने अपने छोटे-छोटे बच्चों के सामने ही अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!