पावरकाम कर्मचारियों से मारपीट का मामला, 33 लोगों पर मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 19 May, 2022 05:36 PM

case registered

थाना लक्खोके बहराम की पुलिस ने गांव चक्क शिकारगाह में बिजली बिल रिकवर करने गए पावरकाम के कर्मचारियों

गुरुहरसहाय (ब्यूरो): थाना लक्खोके बहराम की पुलिस ने गांव चक्क शिकारगाह में बिजली बिल रिकवर करने गए पावरकाम के कर्मचारियों के साथ मारपीट करके उन्हें बंधक बनाने के मामलें में इंजीनियर पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन लि. रमेश मक्कड़ के बयान पर 33 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयान में इंजीनियर पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन लि. रमेश मक्कड़ ने बताया कि बीती दोपहर विभागीय कर्मचारी गांव चक्क शिकारगाह में बख्शी सिंह पुत्र मलूक सिंह खाता नंबर एमआर 15/1067ए राशि 2 लाख 79 हजार 420 रुपए की रिकवरी करने गए थे।

इस दौरान आरोपी बख्शीश सिंह, गुरमेल सिंह, हरजीत सिंह, जगरुप सिंह, गुरमेज सिंह, जसविंदर सिंह, अवतार सिंह ने संतोख सिंह प्रधान व 20-25 अज्ञात लोगों के साथ बिजली कर्मचारियों व अधिकारियों पर हमला कर दिया। इस हमलें में जोगिन्द्र लाल जेई व अन्य कर्मचारी जख्मी हो गए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!