एक घर से उठी 3 अर्थियां, मंजर देख नम हुई हर आंख

Edited By Vatika,Updated: 21 May, 2022 01:01 PM

3 funeral died

उपमंडल जलालाबाद के अंतर्गत पड़ते गांव तारेवाला उर्फ रोड़ावाली में उस समय पर माहौल गमगीन बन गया

जलालाबाद (बजाज, बंटी): उपमंडल जलालाबाद के अंतर्गत पड़ते गांव तारेवाला उर्फ रोड़ावाली में उस समय पर माहौल गमगीन बन गया, जब वीरवार देर शाम को एक नौजवान की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई और इसके बाद अपने नौजवान पुत्र की मौत होने का दुख न सहन करती हुई उसकी माता हरो बाई की भी मौत हो गई। यहां ही बस नहीं इसके अगले दिन मृतक मंगत सिंह की लड़की की भी मौत हो गई।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम को मंगत सिंह (45) पुत्र जगतार सिंह अपने घर में लगे टिल्लू पंप को चलाने लगा तो अचानक उसको करंट लग गया और उसकी मौके पर मौत हो गई है। जिसके बाद मृतक मंगत सिंह की माता हरो बाई अपने पुत्र की हुई मौत का दुख न सहन करती हुई उसकी भी 1 घंटे बाद मौत हो गई।

परिवार में 2 सदस्यों की हुई मौत का गम न सहन करती हुई मंगत सिंह की 21 वर्षीय लड़की लखविंदर कौर भी आज प्रात:काल साढ़े 8 बजे दम तोड़ गई। एक परिवारों के 3 सदस्यों की मौत होने पर गांव तारेवाला में गमगीन माहौल है, वहीं इलाकों में शोक पाया जा रहा है। उधर, आज जैसे ही एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत होने के बारे पता चलने पर हलका विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी भी गांव तारेवाला में पहुंचे और परिवार के साथ दुख व्यक्त करते हुए हमदर्दी व्यक्त गई।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!