नौकरी की तलाश में आए 2 व्यक्तियों की सड़क हादसे में मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 Oct, 2019 12:19 PM

2 people killed in road accident

कल रात 12.30 बजे के करीब फिरोजपुर-फाजिल्का जी.टी.रोड पर अज्ञात वाहन ने 2 मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को टक्कर मार दी

ममदोट(शर्मा): कल रात 12.30 बजे के करीब फिरोजपुर-फाजिल्का जी.टी.रोड पर अज्ञात वाहन ने 2 मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान कृष्णा पुत्र जग्गा और जिऊणा मोड़ पुत्र मंगल सिंह वासी गुरुहरसराए जिला फिरोजपुर के तौर पर हुई है। 

जानकारी के अनुसार कृष्णा और जिऊणा मोड़ घर से बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल पर बैठकर काम ढूंढने निकले थे। रात को घर वापिस आते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!