गैंगस्टर मन्ना के कत्ल की जांच को लेकर SIT का हुआ गठन

Edited By Vatika,Updated: 04 Dec, 2019 09:47 AM

murder of gangster manna

गत दिवस शाम को मलोट के स्काई मॉल में हुए शराब  ठेकेदार व गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मन्ना के कत्ल मामले को लेकर पुलिस ने एस.आई.टी. का गठन किया है।

मलोट(काठपाल, जुनेजा): गत दिवस शाम को मलोट के स्काई मॉल में हुए शराब  ठेकेदार व गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मन्ना के कत्ल मामले को लेकर पुलिस ने एस.आई.टी. का गठन किया है।

यह जानकारी एस.पी.डी. गुरमेल सिंह ने मलोट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। वह आज अन्य अधिकारियों से कत्ल वाली वारदात की जगह का जायजा लेने पहुंचे थे जहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कत्ल की गुत्थी सुलझाने के  लिए पुलिस द्वारा 5 सदस्यीय एस.आई.टी. टीम का गठन किया गया है जिसमें वह खुद, एस.पी. पी.बी. कुलवंत राय, डी.एस.पी.डी. जसमीत सिंह, डी.एस.पी. मलोट मनमोहन सिंह औलख, सी.आई.ए. इंस्पैक्टर प्रताप सिंह प्रमुख होंगे। इसके अलावा सिटी मलोट के मुख्य अफसर अमनदीप सिंह व कबरवाला के प्रमुख अफसर विशन लाल सहयोग देंगे। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!