डिप्टी कमिश्नर की पत्नी को आवारा कुत्ते ने काटा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 26 Feb, 2020 03:00 PM

deputy commissioner s wife bitten by stray dogs

आवारा कुत्तों का कहर लगातार बरकरार है। ताजा मामला श्री मुक्तसर साहिब का सामने आया है जहां डिप्टी कमिश्नर की पत्नी को गत शाम उस समय आवारा कुत्ते ने काट लिया।

श्री मुक्तसर साहिब(ऋणी): आवारा कुत्तों का कहर लगातार बरकरार है। ताजा मामला श्री मुक्तसर साहिब का सामने आया है जहां डिप्टी कमिश्नर की पत्नी को गत शाम उस समय आवारा कुत्ते ने काट लिया। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उन्हें फर्स्ट एड देकर घर भेज दिया।

जानकारी के अनुसार डिप्टी कमिश्नर एम.के. अरविंद कुमार की पत्नी जब अपने सरकारी क्वार्टर के नजदीक ही वाटर वर्क्स के पास सैर कर रही थी। इसी दौरान वहां घूम रहे आवारा कुत्तों में से एक ने उनके हाथ और टांग पर काट दिया। चालक तुरंत उन्हें श्री मुक्तसर साहिब के बठिंडा रोड पर स्थित एक निजी हस्पताल में ले गया, जहां इंजेक्शन लगाने के बाद उन्हें घर वापिस भेज दिया गया। 

जिक्रयोग्य है कि उक्त जगह पर सुबह शाम बड़ी संख्या में लोग सैर करते हैं और यहां आवारा कुत्ते भी घूमते नजर आते हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!