नशे की भेट चढ़ा पंजाब का एक और नौजवान, ओवरडोज से हुई मौत

Edited By Kalash,Updated: 28 Jun, 2022 05:48 PM

boy of punjab died due to drugs overdose

गत शाम झोरड गांव में चिट्टे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई

मलोट (ब्यूरो): गत शाम झोरड गांव में चिट्टे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने गांव में चिट्टा बेचने वाली 3 महिलाओं समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जोगिंदर सिंह उर्फ ​​दौलत ने सदर थाने में सूचना दी कि उसका बेटा गगनदीप सिंह चिट्टे का सेवन करता था जिसके बारे में उसे जानकारी नहीं थी। चिट्टे के इंजेक्शन लगाने उपरांत उसकी मौत हो गई। ए.एस.आई. प्रभजोत सिंह ने बताया कि युवक की मौत के बाद पुलिस ने शहीद भगत सिंह वैल्फेयर सोसायटी के सक्रिय सदस्य बीरबल सिंह का गांव में बयान दर्ज कर लिया है जिसमें उन्होंने गांव में 3 महिलाओं समेत 10 लोगों के नाम दर्ज करवाए जो चिट्ठा बेचने के धंधे में लिप्त हैं। बीरबल ने बताया कि मृतक गगनदीप सिंह भी इन तस्करों से चिट्टा खरीद कर नशा करता था और इंजेक्शन लगने से उसकी मौत होगी। पुलिस ने इस मामले में 3 महिलाओं सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके वारिसों को सौंप दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!