भगौड़ा काबू, अदालत ने भेजा जेल

Edited By Vaneet,Updated: 11 Jan, 2019 10:59 AM

bhagwadra kabu court sent jail

जिले के वरिष्ठ पुलिस कप्तान राजबचन सिंह संधू द्वारा अलग-अलग केसों के भगौड़ों को काबू करने के लिए शुरू की गई मु...

फरीदकोट (राजन): जिले के वरिष्ठ पुलिस कप्तान राजबचन सिंह संधू द्वारा अलग-अलग केसों के भगौड़ों को काबू करने के लिए शुरू की गई मुहिम तहत यहां के पी.ओ. स्टाफ प्रमुख एस.आई. गुरजीत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ भगौड़े आरोपी भोला सिंह वासी जैतो को गिरफ्तार किया है। 

एस.आई. गुरजीत सिंह ने बताया कि इस आरोपी को मुकद्दमा नंबर 18 जोकि 25 फरवरी, 2014 को दर्ज किया गया था, में माननीय जैतो अदालत में भगौड़ा करार दिया गया था। उन्होंने बताया कि इस आरोपी ने अपने साथियों से मिलकर जैतो निवासी कृष्णा देवी के घर में दाखिल होकर हथियारों से घायल किया था व अपनी 12 बोर की बंदूक से फायर किए थे। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने उपरांत माननीय अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!