'ई-बुक में होगा भाजपा के कार्यक्रमों का लेखा-जोखा'

Edited By Vaneet,Updated: 07 Sep, 2020 06:10 PM

e book will record the bjp programs

भाजपा सभी कार्यक्रमों का लेखा-जोखा रखने के लिए ई-बुक बना रही है, जिसमें मंडल से लेकर प्रदेशस्तर तक के कार्यक्रमों का लेखा-जोखा दर्ज होगा। ...

चंडीगढ़(शर्मा): भाजपा सभी कार्यक्रमों का लेखा-जोखा रखने के लिए ई-बुक बना रही है, जिसमें मंडल से लेकर प्रदेशस्तर तक के कार्यक्रमों का लेखा-जोखा दर्ज होगा। यह बात अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार अटवाल ने कही। उन्होंने कहा कि समय-समय पार्टी और मोर्चों द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 

सभी प्रमुख कार्यक्रमों को एक सूत्र में बांधने के लिए ई-बुक बनाई जा रही है। इसमें कोरोना काल की हर गतिविधि से लेकर कार्यकत्र्ताओं और जनता के अनुभव के समाचारों को संकलित किया जाएगा। डिजिटल बुक के माध्यम से पार्टी के प्राचीन और नवीन कामों को समाहित किया जाएगा। ई-बुक जनता और भाजपा दोनों में एक कड़ी का काम करेगी और जनता को भाजपा द्वारा प्रदेश हित में किए कार्यों बारे पता चलेगा। अमृतसर के हरदीप सिंह को पंजाब मोर्चा में ई-बुक के काम के लिए प्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!