चिट्टे के आदी नौजवान की पीलिया से मौत

Edited By Mohit,Updated: 12 Oct, 2019 06:31 PM

young man addicted to drugs dies of jaundice

चिट्टे ने एक और घर का चिराग बुझा दिया है। काफी समय से नशे के आदी तलवंडी साबो के नौजवान लड्डू सिंह की पीलिया अधिक होने के कारण मौत हो गई।

तलवंडी साबो (मुनीश): चिट्टे ने एक और घर का चिराग बुझा दिया है। काफी समय से नशे के आदी तलवंडी साबो के नौजवान लड्डू सिंह की पीलिया अधिक होने के कारण मौत हो गई। मृतक अपनी बुजुर्ग दादी का इकलौता सहारा था जबकि मृतक के माता-पिता की पहले की मौत हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार मृतक लड्डू सिंह पुत्र मेजर सिंह चिट्टे का आदी हो गया था। कई साल से चिट्टे का नशा कर रहे लड्डू ने घर का सारा सामान नशे की लत पूरी करने के लिए बेच दिया था। चिट्टे के कारण वह कुछ समय पहले पीलिए का शिकार हो गया और आखिर उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे दादी, पत्नी व एक छोटा बच्चा छोड़ गया है। मृतक की सास जसमेल कौर ने बताया कि वह लड्डू सिंह का नशा छुड़ाने के लिए उसे अपने साथ ले गई थी पर वहां भी उसने नशा छोड़ने की बजाय गांव के नौजवानों से दोस्ती कर नशा करना शुरू कर दिया, जिस कारण उसे वापस तलवंडी साबो भेज दिया गया।

उसने बताया कि वह नशा कर उनकी बेटी की मारपीट भी करता था। मृतक की पत्नी अमनदीप कौर ने बताया कि लड्डू सिंह नशा न मिलने की सूरत में मारपीट करता था और उसने घर का सारा सामान बेच दिया। गौरतलब है कि करीब 15 दिन पहले ही इसी मोहल्ले से माता-पिता के इकलौते बेटे गुरमीत सिंह की भी चिट्टे कारण मौत हो गई थी और इस मोहल्ले में बहुत से नौजवान अब भी चिट्टे के आदी हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!