विदेश भेजने के नाम पर की लाखों की ठगी, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 17 Jun, 2022 05:17 PM

fraud in the name of sending abroad case registered

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी मारने के आरोप में सिविल लाईन पुलिस ने इंस्टीट्यूट मालिक

बठिंडा (विजय): विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी मारने के आरोप में सिविल लाईन पुलिस ने इंस्टीट्यूट मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सिविल लाइन पुलिस के पास सचिन गुप्ता निवासी डबवाली ने शिकायत दी कि इंटरनेट मीडिया पर चल रहे एक विज्ञापन के आधार पर उसका संपर्क अपेक्स इंस्टीट्यूट कैंपस अजीत रोड के मालिक रवि कुमार निवासी जैतो मंडी जिला फरीदकोट के साथ हुआ।

उसने बताया कि वह नौजवानों को वर्क परमिट पर विदेश भेजता है। वह आरोपी के झांसे में आ गया और उसने भी वर्क परमिट पर कनाडा जाने के लिए कहा। इस काम के लिए रवि कुमार ने उससे विभिन्न किस्तों में 5.85 लाख रुपए ले लिए, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी उक्त व्यक्ति ने उसका वीजा नहीं लगवाया और न ही उसके पैसे वापस किए। पुलिस ने मामले की जांच ई.ओ. विग से करवाने के बाद आरोपी रवि कुमार के खिलाफ पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!