पैसे दोगुने करने के नाम पर ठगे लाखों रुपए

Edited By Mohit,Updated: 24 Feb, 2020 10:20 PM

fraud case

कैनाल कालोनी पुलिस ने पैसे दोगुना करने के आरोप में लाखों की ठगी मारने वाले 4 व्यक्तियों खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बठिंडा (विजय): कैनाल कालोनी पुलिस ने पैसे दोगुना करने के आरोप में लाखों की ठगी मारने वाले 4 व्यक्तियों खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार प्रवीन कुमार वासी परसराम नगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मनदीप सिंह वासी कोटकपूरा, शालू ठाकुर, संजीव कुमार वासी चंडीगढ़ व चंद सिंह वासी बठिंडा पैसे दोगुना करने के नाम पर चिट्ट फंड कंपनी में लोगों के पैसे लगवाते थे। उनकी बातों में आकर उसने 2018 में उक्त कंपनी में 11,50,000 हजार रुपए? लगाए थे। इसके बाद आरोपियों ने उसको पैसे वापस नहीं किए। जब उनके द्वारा पैसे वापस मांगे गए तो आरोपी टालमटोल करने लगे। उन्होंने कहा कि उक्त आरोपियों ने उससे ठगी मारी है। पुलिस ने धोखाधड़ी करने के आरोप में उक्त चारों आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!