किसान ने जहरीली दवा निगलकर की आत्महत्या

Edited By Vatika,Updated: 12 Sep, 2019 11:18 AM

farmer commit suicide

गांव जय सिंह वाला में एक किसान ने जहरीली दवा निगलकर आत्महत्या कर ली।

संगत मंडी(मनजीत): गांव जय सिंह वाला में एक किसान ने जहरीली दवा निगलकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी अनुसार महिमा सिंह (48) पुत्र करनैल सिंह पर 11 लाख के करीब कर्ज था, जिसमें गांव वाली बैंक में 6 लाख, बठिंडा स्थित ग्रामीण बैंक में दोनो भाइयों के सांझे खाते में 3 लाख 50 हजार लोन, इसके अलावा 80 हजार के करीब आढ़तियों के पैसे व एक फाइनांस से एक ट्रैक्टर लिया था। इस कारण वह अक्सर परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते उसने खेत में जाकर कोई जहरीली दवा निगल ली।

पारिवारिक सदस्यों को पता चलने पर उसे पहले बठिंडा फिर गंभीर हालत के चलते लुधियाना के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई। थाना संगत के एस.आई. त्रिलोक चंद ने मृतक की पत्नी सुखजीत कौर के बयानों पर 174 की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!