1 किलो 800 ग्राम अफीम समेत 2 राजस्थानी काबू

Edited By Mohit,Updated: 17 Feb, 2020 05:14 PM

drugs rajasthani smuggler arrested

सी.आई.ए स्टाफ 1 की पुलिस द्वारा बठिंडा-डबवाली राष्ट्रीय मार्ग पर गांव पथराला में पंजाब नंबरी........

संगत मंडी (मनजीत): सी.आई.ए स्टाफ 1 की पुलिस द्वारा बठिंडा-डबवाली राष्ट्रीय मार्ग पर गांव पथराला में पंजाब नंबरी सकारपीओ सवार दो राज्यस्थानियों को एक किलो 800 ग्रांम अफीम सहित काबू किया गया है। सी.आई.ए स्टाफ 1 सहायक थानेदार जसकरण सिंह ने जानकारी देते बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि राज्यस्थान से कुछ व्यक्ति पंजाब में नशीले प्रदाथ लेकर आ रहे है। 

इस आधार पर ही पलिस पार्टी द्वारा उक्त स्थान पर नाकाबंदी कर राज्यस्थान से आते वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। कुछ समय बाद शक्क के आधार पर एक पंजाब नंबर की स्कारपीओ गाड़ी आ रही थी जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस पार्टी द्वारा जब उक्त गाड़ी सवार व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली तो उनसे 800 ग्रांम अफीम बरामद हुई। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान शगना राम व मुला राम वासी जिला नगौर राज्यस्थान के तौर पर की गई। पुलिस द्वारा उक्त व्यक्तियों विरूध थाना संगत में मामला दर्ज कर उनको हवालात में बंद कर दिया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!