किसान ने जहरीली वस्तु निगलकर की आत्महत्या

Edited By Vatika,Updated: 23 Aug, 2019 02:06 PM

commit suicide

गांव नत्त में किसान कुलवीर ने कर्ज के बोझ के चलते अपने खेत में जहरीली वस्तु निगलकर जीवन लीला समाप्त कर ली।

तलवंडी साबो (मुनीश): गांव नत्त में किसान कुलवीर ने कर्ज के बोझ के चलते अपने खेत में जहरीली वस्तु निगलकर जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी अनुसार मृतक किसान कुलवीर सिंह के पास अढ़ाई एकड़ जमीन थी।

अढ़ाई एकड़ जमीन से अपने घर का गुजारा बड़ी मुश्किल से चलाता था।पिछले समय दौरान फसल न होने कारण किसान पर करीब 18 लाख का कर्ज था, जिसमें बैंक, सहकारी सोसायटी के अलावा आढ़तियों का भी कर्ज शामिल था। इस कारण वह परेशान रहता था।

आज किसान ने खेत में जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या कर ली। किसान नेताओं ने मृतक किसान का सारा कर्जा माफ करने की मांग की। मृतक अपने पीछे पत्नी, बेटा व बेटी छोड़ गया है। तलवंडी साबो पुलिस ने मृतक किसान का तलवंडी साबो के शहीद बाबा दीप सिंह सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!