ब्रेक फेल होने से 2 कारों की हुई टक्कर, 6 घायल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 10 Nov, 2019 11:51 AM

6 injured in road accident

बादल रोड पर एक कार के ब्रेक फेल होने के कारण वह सामने जा रही दूसरी कार से टकरा गई।

बठिंडा(परमिंद्र): बादल रोड पर एक कार के ब्रेक फेल होने के कारण वह सामने जा रही दूसरी कार से टकरा गई। हादसे में एक बच्चे सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर सहारा जनसेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड के सदस्यों ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार एक परिवार कार पर सवार होकर गांव बादल से नरूआणा आ रहा था कि गांव कलाझराणी के नजदीक अचानक कार की ब्रेक फेल हो गई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे जा रही दूसरी कार से टकरा गई। हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं व एक बच्चे सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी पहचान कुलवंत कौर पत्नी हरबंस सिंह, कमलजीत कौर पत्नी कुलदीप सिंह, सुखदीप सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, कृष, सुमन पत्नी मनजीत सिंह व जसप्रीत कौर पत्नी कुलजीत सिंह निवासी नरूआणा के रूप में हुई।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!