नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला को बेहोश कर लूटे गहने

Edited By Sunita sarangal,Updated: 21 Jan, 2020 10:06 AM

woman looted jewelry by smelling drugs

ढिलवां रोड पर कार सवार आधा दर्जन लुटेरों द्वारा महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर सोने के जेवर लूटे जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।

तपा मंडी(गर्ग, शाम): ढिलवां रोड पर कार सवार आधा दर्जन लुटेरों द्वारा महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर सोने के *लूटे जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। 

अस्पताल में उपचाराधीन आशा रानी पत्नी फूल चंद निवासी प्यारा लाल बस्ती ने बताया कि वह नगर कौंसिल में ड्यूटी करके वापस घर आ रही थी, जब वह ढिलवां रोड स्थित नयना देवी मंदिर के नजदीक पहुंची तो एक अज्ञात कार जिसमें 3 महिलाओं समेत 6 लोग बैठे थे, ने कार रोककर कहा कि काले प्रधान को मिलना है। इस पर महिला ने कहा कि आगे दुकान पर बैठा होगा मिल लो। कार में सवार लुटेरे कहने लगे माता तू हमारे साथ बैठ जा, तो वह कार में बैठ गई। इसके उपरांत उन्होंने उसे नशीले पदार्थ का रुमाल सुंघा कर बेहोश कर दिया और गले में डाली 2 तोले की सोने की चेन, 1 लॉकेट, 3 छापें और कान में डाले 2 टॉप्स उतार कर ढिलवां रोड स्थित खेत में उसे उतारकर मोटरसाइकिलों पर फरार हो गए। इस घटना में लुटेरे महिला का 2 लाख रुपए के करीब सोना छीनकर ले गए।

वहीं जब महिला को होश आया तो उसने घर पहुंचकर बहू को अपनी आपबीती सुनाई। लुटेरों ने महिला के एक कान को लहूलुहान किया हुआ था, इसलिए बहू ने तुरंत अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ उसको अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रमुख नारायण सिंह के नेतृत्व में सहायक थानेदार प्रदीप कुमार, सहायक थानेदार जगसीर सिंह ने अस्पताल पहुंच कर पीड़ित महिला के बयान लेकर घटनास्थल पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगालकर जांच करनी शुरू कर दी है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!