कोआप्रेटिव एग्रीकल्चर सर्विस सोसायटी के मैनेजर ने की आत्महत्या

Edited By Sunita sarangal,Updated: 19 Feb, 2020 02:21 PM

manager of cooperative agriculture service society commits suicide

बरनाला के धनौला में कोआप्रेटिव एग्रीकल्चर सर्विस सोसायटी के मैनेजर द्वारा सोसायटी के प्रधान समेत 3 लोगों से परेशान होकर आत्महत्या करने का समाचार प्राप्त हुआ है।

बरनाला(पुनीत): बरनाला के धनौला में कोआप्रेटिव एग्रीकल्चर सर्विस सोसायटी के मैनेजर द्वारा सोसायटी के प्रधान समेत 3 लोगों से परेशान होकर आत्महत्या करने का समाचार प्राप्त हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी देते हुए मृतक हरमेल सिंह के बेटे भुपिन्दर सिंह ने बताया कि उसके पिता कोआप्रेटिव एग्रीकल्चर सर्विस सोसायटी में बतौर मैनेजर तैनात थे। उसने बताया कि मंगलवार उनके दफ्तर में एक मीटिंग थी, जहां सोसायटी के प्रधान सहित 3 लोगों ने उन्हें बेइज्जत किया, जिससे वह काफी परेशान थे। इसी परेशानी के चलते उन्होंने जहरीली दवा पीकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। फिलहाल पुलिस ने मृतक के पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!