भूख हड़ताल पर बैठे अध्यापक की हालत बिगड़ी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 09 Sep, 2019 10:21 AM

hunger strike

ई.टी.टी. टैट पास बेरोजगार अध्यापक यूनियन पंजाब के आह्वान पर अध्यापक पिछले 5 दिनों से लगातार पानी की टैंकी पर अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

संगरूर(बेदी): ई.टी.टी. टैट पास बेरोजगार अध्यापक यूनियन पंजाब के आह्वान पर अध्यापक पिछले 5 दिनों से लगातार पानी की टैंकी पर अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।आज 5 अध्यापक परमला अबोहर, सुमन अबोहर, डा. रविन्द्र अबोहर, जसप्रीत सिंह संगरूर, कुलविन्द्र शामा जलालाबाद भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे कि टैंकी पर प्रदर्शन कर रही जनको रानी की हालत खराब हो गई।

नेताओं ने बताया कि सरकार की तरफ से मुहैया करवाई डाक्टरों की टीम ने ऊपर जाने से मना कर दिया था, उसके बाद यूनियन ने प्राइवेट डाक्टर की सलाह के साथ उसको दवा मुहैया करवाई जिसकी हालत पहले की अपेक्षा स्थिर हो गई।इस मौके पर नरिन्द्र कौर भराज यूथ प्रधान आम आदमी पार्टी पंजाब, हरदीप टोडरपुर एस.एस.ए., रमसा प्रधान पंजाब, इंद्रपाल सिंह खालसा आम आदमी पार्टी संगरूर ने संबोधन किया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!