टोल प्लाजा कार्यकर्ता को जातिसूचक शब्द बोलने और पिटाई करने का आरोप, 6 के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 05 Aug, 2022 10:49 AM

case registered against 6 for beating toll plaza worker

गांव कालाझाड़ में टोल प्लाजा पर काम करने वाले दलित समुदाय के एक व्यक्ति को एक साथी कार्यकर्ता

भवानीगढ़ (कांसल): गांव कालाझाड़ में टोल प्लाजा पर काम करने वाले दलित समुदाय के एक व्यक्ति को एक साथी कार्यकर्ता द्वारा पहले जातिसूचक शब्द से संबोधित करने और फिर साथियों की मदद से उसकी पिटाई करने के आरोप में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम घराचो निवासी कुलदीप सिंह पुत्र जसपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह टोल प्लाजा कालाझाड़ में काम करता है और 26 जुलाई को जब वह ड्यूटी कर रहा था तो वहीं काम करते नरिंद्रपाल सिंह ने उसे जातिसूचक शब्द से संबोधित किया।

उसने जब आपत्ति की तो नरेन्द्रपाल सिंह ने कहा कि मैं ऐसा ही बोलूंगा तुझे जो करना है कर ले। कुलदीप सिंह ने जब उसको इसकी शिकायत करने के लिए कहा तो नरिंद्र पाल सिंह ने अपने अन्य साथियों को बुलाया। कुलदीप सिंह ने आरोप लगाया कि नरिंद्रपाल सिंह और उसके साथियों ने कृपाण और लोहे की रॉड से मुझ पर हमला किया और मुझे घायल कर दिया और हमलावरो ने मेरी चांदी की चेन और मोबाइल फोन भी छीन लिया।

मेरे द्वारा शोर करने पर लोगों को इकट्ठे होता देख यह सभी हमलावर मुझे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने कुलदीप सिंह की शिकायत पर गांव मटरा निवासी नरेंद्रपाल सिंह, सतनाम सिंह, गुलजार मोहम्मद, कुलविंदर सिंह और कमलप्रीत सभी राजपुरा निवासी और ईश्वर सिंह निवासी मसानी के खिलाफ कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!