नौजवान को छिपाकर रखने के आरोप में महिला खिलाफ केस दर्ज, जानें मामला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Jun, 2022 05:08 PM

case filed against woman for keeping young man hidden

पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर उसके नौजवान पुत्र को छिपा कर रखने के आरोप में एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

भवानीगढ़ (विकास): पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर उसके नौजवान पुत्र को छिपा कर रखने के आरोप में एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

इस संबंधी हरबंस सिंह निवासी राजपुरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 20 वर्षीय लड़का लखवीर सिंह बीती शाम खेतों में साइकिल पर सवार होकर घर गया था। परंतु रात को जब वह खुद घर पहुंचा तो पता लगा कि उसका लड़का घर नहीं पहुंचा है। जिसके बाद उसकी खोज की गई पर नहीं मिला। शिकायतकर्त्ता ने आरोप लगाया कि उसे पूरा यकीन है कि उसके लड़के को कुलविंद्र कौर नाम की महिला ने छिपा कर रखा हुआ है। हरबंस सिंह ने बताया कि उसका लड़का बुरी संगत में पड़ गया था जो कुलविंद्र कौर के संपर्क में आकर नशा करने लग पड़ा है। मामले संबंधी पुलिस ने हरबंस सिंह के बयानों पर उक्त कुलविंद्र कौर खिलाफ थाना भवानीगढ़ में पर्चा दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!