दिल्ली विधानसभा चुनावों के स्टार प्रचारक बने तरुण चुघ

Edited By Vaneet,Updated: 23 Jan, 2020 01:19 PM

tarun chugh became star campaigner of delhi assembly elections

भाजपा हाईकमान ने राष्ट्रीय सचिव, दिल्ली प्रदेश सह प्रभारी व चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक तरुण चुघ....

अमृतसर(कमल): भाजपा हाईकमान ने राष्ट्रीय सचिव, दिल्ली प्रदेश सह प्रभारी व चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक तरुण चुघ को दिल्ली विधानसभा चुनावों में स्टार प्रचारक मनोनीत किया है। 

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमन्त मेहरा पिंकी ने बयान जारी कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आभार जताते कहा कि तरुण चुघ ने इससे पहले भी मिली जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाया है। दिल्ली प्रदेश के लिए भाजपा मुख्यालय द्वारा भारतीय चुनाव आयोग को भेजी सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश, गुरदासपुर के सांसद सन्नी दओल, सांसद हंसराज हंस, सांसद हेमा मालिनी समेत कई प्रमुख नेता भी शामिल है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!