पाकिस्तान से आई 300 ग्राम हैरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 03 Apr, 2020 11:17 AM

smuggler arrested with heroin

पाकिस्तान से हैरोइन की तस्करी करने वाले सोनी सिंह निवासी गुरु की वडाली को आज स्पेशल टास्क फोर्स ने एक ऑप्रेशन में गिरफ्तार किया। उससे 300 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।

अमृतसर (संजीव): पाकिस्तान से हैरोइन की तस्करी करने वाले सोनी सिंह निवासी गुरु की वडाली को आज स्पेशल टास्क फोर्स ने एक ऑप्रेशन में गिरफ्तार किया। उससे 300 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। उस पर एन.डी.पी.एस. व आम्र्स एक्ट का केस दर्ज कर अदालत से रिमांड पर लिया गया है। 

एस.टी.एफ. के डी.एस.पी. वरिंदर महाजन ने बताया कि हाल ही में सीमावर्ती क्षेत्र में घूम रहे गुरिंदर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जिसे एस.टी.एफ. प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। पूछताछ में पता चला कि गुरिंदर पाकिस्तान में बैठे स्मगलरों के संपर्क में था और वहां से आने वाली हैरोइन की खेप आगे पहुंचाने का काम करता था। आज काबू सोनी सिंह गुरिंदर का साथी है और उसी के इशारे पर हैरोइन को ठिकाने लगाता था। एक महीना पहले पाकिस्तान से आई 5 किलो हैरोइन को गुरिंदर ने आगे पहुंचाया था जिसमें से सोनी सिंह को उसका 500 ग्राम का हिस्सा मिला था, 200 ग्राम हैरोइन सोनी सिंह भेज चुका था, जबकि बची हैरोइन को आज एस.टी.एफ. ने उससे बरामद की। पूछताछ के बाद एस.टी.एफ. ने गुरिंदर सिंह को तो जेल भेज दिया, जबकि सोनी से पूछताछ की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!