जान से मारने की नीयत को लेकर की फायरिंग, केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 14 Mar, 2023 10:16 AM

firing with intent to kill case registered

मारने की नीयत को लेकर फायरिंग करने के आरोप में थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने 2 आरोपियों को नामजद करते हुए कुल 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है

तरनतारन : पैसे वापस करने की बजाय जान से मारने की नीयत को लेकर फायरिंग करने के आरोप में थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने 2 आरोपियों को नामजद करते हुए कुल 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

पीड़ित मलकीत सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी बडबर जिला बरनाला ने पुलिस को अपने बयान दर्ज करवाए कि वह विदेश जाना चाहता था। मनजिंदर सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी वड़ैच व कुलदीप सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी शहूरा जिला अमृतसर ने उसको विदेश भेजने का झांसा दिया व उसके साथ करीब 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। जब वह कुछ ग्रामीणों को साथ लेकर मनजिंदर सिंह से पैसे वापस लेने के लिए गया तो आरोपी ने उसके साथ अच्छे से बर्ताव नहीं किया। आखिर वह वापस घर लौटने लगा। तब मनजिंदर सिंह व कुलदीप सिंह ने 4 अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिल कर उसका घेराव करते हुए अपने हथियारों से फायरिंग करनी शुरु कर दी। किसी तरह वह अपनी जान बचा कर वापस घर लौटा। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पैसे वापस करने की बजाय आरोपियों ने जान से मारने की नीयत को लेकर जानलेवा हमला किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!