STF टीम को मिली बड़ी सफलता, 2 नौजवान हेरोइन सहित किए काबू

Edited By Urmila,Updated: 29 May, 2022 03:37 PM

stf team got huge success 2 youths were arrested along with heroin

स्थानीय इलाके में एस.टी.एफ. की टीम को उस समय बड़ी सफलता मिली जब 2 स्कूटरी सवार नौजवानों को पकड़कर उनसे 25 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जानकारी देते हुए स्पेशल टास्क फोर्स ...

तपा मंडी (शाम, गर्ग): स्थानीय इलाके में एस.टी.एफ. की टीम को उस समय बड़ी सफलता मिली जब 2 स्कूटरी सवार नौजवानों को पकड़कर उनसे 25 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जानकारी देते हुए स्पेशल टास्क फोर्स के इंचार्ज सहायक थानेदार सतविन्दर सिंह ने बताया कि इंचार्ज ए.डी.जी.पी. के आदेशों के अंतर्गत राज्य अंदर चल रहे नशों के कहर को नकेल डालने की चलाई मुहिम के अंतर्गत ए.आई.जी. रेंज पटियाला गुरप्रीत सिंह और डी.एस.पी. सर्बजीत सिंह के योग्य नेतृत्व नीचे तपा नजदीक मेहता से ताजोके जाते रोड पर नाका लगाया हुआ था। चैकिंग दौरान एक स्कूटरी पर 2 नौजवानों को किसी गुप्त सूचना मिलने पर रोका गया, उनसे 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

इन मुलजिमों ने अपनी पहचान कुलदीप सिंह उर्फ दीपू पुत्र जुगराज सिंह जिस पर पहले भदौड़ थाने में मामला दर्ज है और कुलदीप सिंह उर्फ दीप पुत्र कुलवंत सिंह निवासी मेहता बताई । पुलिस ने दोनों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोषी कुलदीप सिंह ने माना कि वह नशा सस्ते रेट पर लाकर महंगे भाव पर बेचता है जिसकी बाजारी कीमत करीबन लाखों रुपए बनती है। माननीय अदालत में पेश करके 2 दिनों का पुलिस रिमांड हासिल करके आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। इस मौके स्वतंत्र सिंह सहायक थानेदार, भूषण कुमार हवलदार, हरदीप सिंह हवलदार, सुखजीत सिंह हवलदार आदि भी उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!