सिविल अस्पताल में मारपीट करने का मामला, 6 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 13 Sep, 2024 02:49 PM

case of assault in civil hospital 6 accused arrested

जिला पुलिस संगरूर ने सिविल अस्पताल संगरूर में हुई मारपीट के मामले में 6 युवकों को गिरफ्तार किया है।

संगरूर (विवेक सिंधवानी) : जिला पुलिस संगरूर ने सिविल अस्पताल संगरूर में हुई मारपीट के मामले में 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी जिला पुलिस प्रमुख श्री सरताज सिंह चहल IPS के नेतृत्व में चलाए गए अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करना है। एस.एस.पी. चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 सितंबर की रात को शिकायतकर्ता मनप्रीत सिंह को एक फेक इंस्टाग्राम आईडी से संदेश भेजकर संगरूर सिविल अस्पताल बुलाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई।

मनप्रीत सिंह ने अपने साथी कुलविंदर सिंह को मदद के लिए बुलाया, लेकिन जब कुलविंदर अस्पताल पहुंचा, तो उस पर भी इमरजेंसी वार्ड में हमला कर दिया गया। हमलावरों ने कुलविंदर सिंह को गंभीर चोटें पहुंचाईं और उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। इंस्पेक्टर मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान  आकाशदीप सिंह उर्फ हैप्पी, निवासी कमोमाजरा कला,  सतनाम सिंह उर्फ सत्तू, निवासी फतेहगढ़ भादसो,  कमलदीप सिंह उर्फ सैटी, निवासी फतेहगढ़, अमनजोत सिंह उर्फ जोती, निवासी रामनगर सिबिया,  कुलदीप सिंह, निवासी बैनड़ा लवप्रीत सिंह उर्फ लवी, निवासी संत अतर सिंह नगर के तौर पर हुई है। आरोपियों को मौके पर पकड़कर थाना सिटी संगरूर में रिपोर्ट नंबर 204, दिनांक 11.09.2024 के तहत मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के कबूलनामे के बाद उनसे हमले के समय इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद किए गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!