गांव सैंतपुर के नौजवान की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 22 Sep, 2019 01:27 PM

मृतक हरजिन्दर सिंह जिंद (27) पुत्र कर्म सिंह निवासी गांव सैंतपुर की अमरीका के एक सड़क हादसे में मौत हो गई।

नडाला(स.ह.): मृतक हरजिन्दर सिंह जिंद (27) पुत्र कर्म सिंह निवासी गांव सैंतपुर की अमरीका के एक सड़क हादसे में मौत हो गई। गत दिनों अमरीका के शहर न्यू जर्सी में एक कार सवार व्यक्ति ने हरजिन्दर सिंह को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।  

मृतक की माता चरनजीत कौर ने बताया कि करीब 3 साल पहले उन्होंने बेटे को 28 लाख खर्च करके अमरीका भेजा था। वह अमरीका में अपने भाई और पिता के साथ न्यू जर्सी में रह रहा था। जब वह काम से घर लौट रहा था, तो सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार कार ने उसे सीधी टक्कर मार दी। सिर पर गंभीर चोट लगने से वह गिर पड़ा और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कार को कोई अंग्रेज चला रहा था और उसने शराब भी पी हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

चरनजीत कौर ने बताया कि उसके 3 बेटे और 2 बेटियां हैं। बी.ए. की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कर्जा लेकर बेटे को विदेश भेजा था। मृतक की बहन कुलविन्दर कौर ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। मृतक का देह अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दुखद घटना के कारण क्षेत्र भर में शोक की लहर दौड़ गई है। 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!