Edited By Urmila,Updated: 18 Feb, 2023 12:42 PM

यह सारी जानकारी अमृतपाल सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर दी है।
अजनाला (गुरजंट) : पुलिस थाना अजनाला में अमृतपाल सिंह व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद आज सुबह अजनाला पुलिस द्वारा उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह सारी जानकारी अमृतपाल सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि अजनाला पुलिस द्वारा एक युवक के अपहरण के आरोप में झूठा व निराधार मामला दर्ज किया गया है, जिसमें हमारे दो सिंह लवप्रीत सिंह तूफान व जत्थेदार संधू को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है जबकि उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस से कई बार कहा कि वह किसी भी तरह के टकराव की स्थिति में नहीं पड़ना चाहते, लेकिन अगर उनके सिंहों को इस तरह अलग-अलग उठाना है तो वह एक बारी में इकट्ठे होकर देख लेते हैं।
उन्होंने पूरी साध संगत से अपील करते हुए कहा कि आप सभी उनके नगर जल्लूपुर खेड़ा पहुंचें। उसके बाद आगे क्या किया जाए, इस पर यहां चर्चा की जाएगी। वह इस मामले को लेकर अजनाला थाने के मुख्य अधिकारी जसजीत सिंह से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here