विदेश जाने की खुशी में की पार्टी, दोस्त की मौत

Edited By Vatika,Updated: 26 Jun, 2019 04:28 PM

young man died

संगरूर के गांव रटोल में एक 22 वर्षीय युवक कुलदीप सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

संगरूर(राजेश कोहली): संगरूर के गांव रटोल में एक 22 वर्षीय युवक कुलदीप सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कुलदीप सिंह अपने दोस्त के विदेश जाने की ख़ुशी में पार्टी करने गया था। पार्टी के बाद सभी दोस्त एक नहर में नहाने के लिए चले गए। सभी दोस्त वापिस लौट आए लेकिन इनमें से कुलदीप  घर नहीं नहीं पहुंचा।
PunjabKesari
2 दिन तालाश करने के बाद भी उसकी लाश उक्त नहर से बरामद की गई, जहां वह अपने दोस्तों के साथ गया था। हालांकि शुरूआती जांच में यह मामला डूबकर हुई मौत का बताया जा रहा है लेकिन पीड़ित परिवार ने दोस्तों पर शक जाहिर किया है। कुलदीप के जीजा अवतार सिंह ने कहा कि करमजीत के और कुलदीप के दोस्त भी उस नहर में नहा रहे थे तो उन्हें कैसे नहीं पता चला कि कुलदीप गायब हो गया है। उन्होंने कहा कि हमें शक है कि कुलदीप की हत्या की गई है, जिसकी जांच होनी चाहिए।
PunjabKesari
मृतक का मोटरसाईकिल और कपड़े दोस्त करमजीत के घर से बरामद हुए हैं। तस्वीर में भी साफ़ दिखाई दे रहा है कि सभी एक साथ  गए थे फिर अन्य दोस्त कुलदीप को अकेले छोड़कर कैसे चले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!