Edited By Kalash,Updated: 02 Jun, 2025 04:29 PM

रात करीब आठ बजे खाना खा कर बाहर सैर के लिए निकला था।
सुरसिंह (ढिल्लों): सरकारी अस्पताल सुरसिंह के सामने एक युवक का शव मिलने से गांव में दहशत फैल गई है। भिखीविंड थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महावीर सिंह पुत्र सविंदर सिंह जिसकी उम्र 22 वर्ष है। वह दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता था।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वह रात करीब आठ बजे खाना खा कर बाहर सैर के लिए निकला था। जब वह सुबह तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों को उसकी चिंता होने लगी। तभी उन्हें पता चला कि उनके बेटे का शव सरकारी अस्पताल के सामने अनाज मंडी के पास पड़ा है। उन्होंने उसे उठाया और घर ले आये। परिजनों के अनुसार शव पर चोट व खून के निशान थे।
मृतक के पिता सविंदर सिंह के अनुसार उन्हें संदेह है कि उनके बेटे की कुछ लोगों द्वारा हत्या की गई है, जिसके लिए उन्होंने प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इसी तरह मृतक के चाचा जंगा सिंह निवासी सुरसिंह ने बताया कि वह गुरुद्वारा पहुविंड साहिब में सेवा करने गए थे, जहां उन्हें पता चला कि उनके भतीजे का शव गांव के अंदर सड़क के पास पड़ा है। उनके अनुसार उनके भतीजे की हत्या की गई है।
घटना की जानकारी मिलने पर एस.एच.ओ. भिखीविंड मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पट्टी भेज दिया है। इसके अलावा मामले की रिपोर्ट दर्ज कर गहन जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि परिजनों को हत्या का संदेह है तो तथ्य जुटाने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here