शादी का झांसा देकर महिला से Rape, 2 साल से पति से रह रही थी अलग

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Feb, 2025 11:26 PM

woman raped on pretext of marriage

नजदीकी गांव निवासी एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर 2 वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित महिला ने नगर थाना 1 की पुलिस से युवक पर कड़ी कार्रवाई कर इंसाफ दिलवाने की मांग की है।

अबोहर  (रहेजा): नजदीकी गांव निवासी एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर 2 वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित महिला ने नगर थाना 1 की पुलिस से युवक पर कड़ी कार्रवाई कर इंसाफ दिलवाने की मांग की है। पुलिस को दिए बयान में 40 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि उसका अपने पति से घरेलू विवाद होने के कारण वह पिछले 2 साल से पति से अलग रह रही है। मेहनत मजदूरी करने के दौरान उसकी जान पहचान अमनदीप नामक युवक से हुई। अमनदीप उसके घर आने जाने लगा और शादी करने का भरोसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए।

पीड़िता ने बताया कि 18 फरवरी को उक्त युवक रात दस बजे फिर से उसके घर आया और उससे दुष्कर्म किया। जब उसने युवक से शादी करने की बात कि तो वह साफ मुकर गया। इधर सिटी टू की प्रभारी प्रोमिला सिद्धू  ने अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान कलमबद्ध किए। पुलिस ने महिला के बयानों पर उक्त युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डाक्टर प्रेमलता ने बताया कि महिला ने उसके साथ दो वर्षों तक दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं, जिसका आज मैडीकल करवाया गया है और उसके स्वैब लेकर मोहाली जांच के लिए भेज दिए गए हैं, रिपोर्ट आते ही उसकी सूचना पुलिस को दे दी जाएगी।

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!