किसान जत्थेबंदियों का ऐलान, 5 नवंबर को देश में किया जाएगा चक्का जाम, यह होगा समय

Edited By Mohit,Updated: 13 Oct, 2020 05:36 PM

will be jammed in the country on november 5

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में किसान जत्थेबंदियों ने 5 नवंबर को देश भर में चक्का जाम..........

चंडीगढ़ः केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में किसान जत्थेबंदियों ने 5 नवंबर को देश भर में चक्का जाम करने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के प्रधान बलबीर सिंह राजेवाल ने चंडीगढ़ में प्रैस कांफ्रेंस के दौरान दी है। राजेवाल ने कहा कि देश भर की किसान जत्थेबंदियां 5 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चक्का जाम करेंगी। 

उन्होंने बताया कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कुछ किसान जत्थेबंदियों की मीटिंग हुई थी, जिसमें कई राज्यों की किसान जत्थेबंदियों ने शिरकत की थी, जिसमें यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही संघर्ष को और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सारे देश की किसान जत्थेबंदियों को सारे मतभेद भुलाकर एक प्लेटफॉर्म पर इकट्ठा किया जाएगा और बड़ा संघर्ष किया जाएगा। 

इसके साथ ही राजेवाल ने बताया कि किसान जत्थेबंदियों ने केंद्र का बातचीत का बुलावा कबूल कर लिया है, इसलिए किसान जत्थेबंदियों द्वारा बातचीत के लिए 7 सदस्यी कमेटी का गठन किया है, जो मजबूती से सरकार के सामने अपना पक्ष रखेगी।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!