3 बच्चों के पिता ने शक के चलते पत्नी को उतारा मौत के घाट

Edited By Vatika,Updated: 10 Oct, 2019 11:20 AM

wife murder in firozpur

थाना खुईयांसरवर तहत आते गांव पन्नीवाला माहला में महेंद्र कुमार पुत्र फूला राम ने अपनी पत्नी को सुबह 4 बजे के करीब शक होने पर मौत के घाट उतार दिया।

अबोहर (भारद्वाज, स.ह.): थाना खुईयांसरवर तहत आते गांव पन्नीवाला माहला में महेंद्र कुमार पुत्र फूला राम ने अपनी पत्नी को सुबह 4 बजे के करीब शक होने पर मौत के घाट उतार दिया।
PunjabKesari
थाना खुईयांसरवर के प्रभारी परमजीत कुमार, अतिरिक्त प्रभारी बलदेव सिंह, महिला सब-इंस्पैक्टर चंचल व चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी बलवीर सिंह ने जांच शुरू कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि महेंद्र कुमार पुत्र मनफूल वासी पन्नीवाला माहला के 2 लड़कियां व 1 लड़का है। वह अपनी पत्नी राधा रानी के चाल-चलन पर शक करता था।
PunjabKesari
इसके चलते उसने आज प्रात: करीब 4-5 बजे अपनी पत्नी का रस्सी से गला घोंट दिया। आरोपी महेंद्र कुमार मौके से फरार हो गया। मृतका राधा रानी की बहन ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस आरोपी महेंद्र कुमार पुत्र मनफूल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!