Edited By Kamini,Updated: 25 Jan, 2023 07:58 PM

पंजाब में आम आदमी पार्टी के एक और विधायक की जल्द शादी होने का समाचार प्राप्त हुआ है।
पंजाब डेस्क : पंजाब में आम आदमी पार्टी के एक और विधायक की जल्द शादी होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार फाजिल्का से आप विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। विधायक की होने वाली पत्नी खुशबू के साथ मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें आई हैं। बताया जा रहा है कि इस शादी में मुख्यमंत्री भगवंत मान व दिल्ली सी.एम. अरविंद केजरीवाल सहित कई मंत्री पहुंच रहे हैं।
आपको बता दें आप विधायक नरिंदर पाल सवना पहली बार विधायक बने हैं। उन्होने बीजेपी के नेता सुरजीत कुमार ज्यानी को 27 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here